Tuesday, October 2, 2012

राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार


राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार- एक नजर में राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार- एक नजर में

1- गणपत लाल डांगी – नाटक, गायन व लेखन
2- गवरी देवी - मांड गायन
3- अल्लाह जिलाई बाई - मांड गायन
4- बन्नो बेगम - मांड गायन
5- पेपे खां - सुरणाई वादन
6- मांगीबाई - तेरहताली नृत्य
7- चांद मोहम्मद खान - शहनाई वादन
8- विद्यासागर उपाध्याय - चित्रकला
9- पं. द्वारका प्रसाद शर्मा - चित्रकला
10- रामेश्वर सिंह - चित्रकला
11- बी. जी. शर्मा - चित्रकला
12- पी. एन. चोयल - चित्रकला
13- लालचंद मारोठिया - चित्रकला
14- अब्बास अली बाटलीवाला - चित्रकला
15- हेमंत चित्रकार (शर्मा) - चित्रकला
16- पी. पी. कोटावाला - चित्रकला
17- भूरसिंह शेखावत - चित्रकला
18- ए. एच. मूलर - चित्रकला
19- कुंदनलाल - चित्रकला
20- रामगोपाल विजयवर्गीय - चित्रकला
21- बी. सी. गुई - चित्रकला
22- गोवर्द्धन लाल जोशी 'बाबा' - चित्रकला
23- रामनिवास शर्मा - चित्रकला
24- देवकीनंदन शर्मा - चित्रकला
25- जगदीश सिंह गहलोत - चित्रकला
26- मोनी सान्याल - चित्रकला
27- घासीराम - चित्रकला
28- नरोत्तम नारायण शर्मा - चित्रकला
29- डॉ. नाथूराम वर्मा - चित्रकला
30- कृपालसिंह शेखावत - ब्लू पॉटरी व चित्रकला
31. श्रीलाल जोशी - फड़ चित्रकला
32- हिसामुद्दीन उस्ता - चमड़े पर स्वर्ण चित्रकारी (उस्ता कला)
33- जहीरुद्दीन उस्ताद - उस्ता कला
34- जानकी लाल भांड - बहुरूपिया कला
35- अल्लादिया खां - संगीत
36- डॉ. जयचंद्र शर्मा - संगीत
37- विश्व मोहन भट्ट - गिटार वादन एवं मोहन वीणा वादन
38- हमीदुल्ला - नाट्यकला
39- पी. सुंदर - नाट्य
40- बी. एम. व्यास - फिल्म अभिनेता
41- कन्हैयालाल पंवार – नाट्यकला, फिल्म
42- भानुभारती - नाट्यकला
43- मास्टर गिर्राज - नौटंकी कला
44- नानालाल गंधर्व - तुर्रा ख्याल नाट्य
45- पं. जसकरण गोस्वामी - सितार वादन
46- उस्ताद अमीर मोहम्मद खां - तबला वादन
47- जहूर खां मेवाती - भपंग वादन
48- रामकिशन सोलंकी - नगाड़ा वादन
49- पुरूषोत्तम दास - पखावज वादन
50- सद्दीक खां - खड़ताल वादन
51- साकर खां - कमायचा वादन
52- करणा भील - नड़ वादन
53- शंकर बुलंद - नस तरंग वादन
54- पं. रामनारायण - सारंगी वादन
55- उस्ताद सुल्तान खान - सारंगी वादन
56- भवानी शंकर कथक - पखावज वादन तथा तबला वादन
57- खलीफा करीम खां निहंग - चारबैत गायन
58- प्रभातजी सुथार - कावड़ काष्ठ कला
59- शकुंतला पंवार - लोकनृत्य
60- लल्लूनारायण शर्मा - मूर्तिकला व चित्रकला
61- ज्ञानसिंह - मूर्तिकला
62- मातुराम शर्मा - मूर्तिकला
63- उषारानी हूजा - मूर्तिकला
64- अर्जुनलाल प्रजापति - मृण मूर्तिकला
65- कुदरत सिंह - मीनाकारी
66- पं. उदयशंकर - बैले नृत्य
67- बाबूलाल कथक - कथक नृत्य
68- देवीलाल सामर - लोककला विद्
69- कोमल कोठारी - लोककला विद्
70- पं. भरत व्यास - फिल्म गीतकार, निर्देशकव नाटककार

Thursday, September 6, 2012

कंप्यूटर की कक्षा


कंप्यूटर की कक्षाSAMPAT SHARMA 

  • माऊस व्हील एक तीसरा बटनमाऊस व्हील एक तीसरे बटन की तरह काम करता है। किसी भी लिंक पर माऊस व्हील को क्लिक करने से वह जालपृष्ठ सीधे एक नए टैब में खुल जाता है। किसी भी खुले हुए टैब पर माऊस व्हील क्लिक करने पर वह टैब बन्द हो जाता है।
  • बड़ा टेक्स्ट एक साथ सेलेक्ट करने के लियेकिसी भी टैक्स्ट एडिटर में बड़ा टेक्स्ट एक साथ सेलेक्ट करने के लिये टैक्स्ट के प्रारंभ में एक क्लिक करें और फिर शिफ्ट दबाकर अंत में एक बार क्लिक करें। इससे टेक्स्ट को आसानी से सेलेक्ट किया जा सकता है।
     
  • यू-ट्यूब पर प्रदर्शित वीडियो की गुणवत्ता कम ज्यादा कर के 
    हम उसके लोड होने का समय भी कम ज्यादा कर सकते हैं। और वीडियो को थोड़ा अच्छा या थोड़ा खराब देख सकते हैं। गुणवत्ता जितनी अच्छी होगी लोड होने में उतना अधिक समय लगेगा। वीडियो की गुणवत्ता प्लेयर के निचले दाएँ हिस्से में एक संख्या के रूप में लिखी होती है और उसी जगह क्लिक करके उसे बदला भी जा सकता है। ये संख्याएँ कुछ इस प्रकार होती हैं २४०p, ३६०p, ७२०p, १०८०p इत्यादि। जितनी बड़ी संख्या उतनी अच्छी गुणवत्ता।

     
  • कुंजी की सहायता से जालपृष्ठ को रिफ्रेश या रिलोड करना
    F5 कुंजी से हम किसी भी जालपृष्ठ को रीफ्रेश या रीलोड कर सकते हैं।

     
  • कुंजी की सहायता से आगे पीछे के जालपृष्ठों पर जाना
    Alt कुंजी के साथ <left arrow> या <right arrow> से हम पहले या बाद के जालपृष्ठ पर जा सकते हैं।
     
  • Ctrl कुंजी के साथ + और - दबाने से किसी भी जालपृष्ठ के आकार (चित्र और अक्षर दोनों) को बड़ा या छोटा किया जा सकता हैं। बड़ा या छोटा करते हुए मूल आकार में लाने के लिए Ctrl + 0 का प्रयोग कर सकते हैं।
     
  • नए जालस्थल का पता लिखना हो तो- बिना माऊस क्लिक किए Alt+D दबा कर हम एड्रेस बार पर पहुँच सकते हैं। 
  • सभी ब्राउज़रों के लिये उपलब्ध XMarks (http://www.xmarks.com) एक्सटेंशन के द्वारा एक कंप्यूटर पर किसी एक ब्राउज़र में लगाये गये पुस्तचिह्न (बुकमार्क या फ़ेवरेट्स) अनेकों कंप्यूटरों तथा ब्राउज़रों पर एक साथ लाए जा सकते हैं। केवल उन सब जगह एक्समार्कस इन्सटॉल होना चाहिये। यही नहीं, इस एक्सटेंशन के द्वारा ब्राउज़िंग इतिहास, खुले टैब, तथा कूटशब्दों के साथ भी यही किया जा सकता है।
     
  • इंटरनेट पर चैट तथा बातचीत करने के लिए कई अलग-अलग सॉफ़्टवेयर हैं जैसे कि गूगल टॉक, याहू मैसेंजर, स्काईप, इत्यादि। इन सबको अलग-अलग प्रयोग करने की जगह अगर पिडगिन (http://pidgin.im/ ) नामक मुक्त सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल किया जाय तो यह लगभग सभी चैट सॉफ़्टवेयर का काम अकेले ही कर सकता है। इसके द्वारा किसी भी ऐकाउंट से चैट की जा सकती है चाहें वो गूगल हो, हॉटमेल, याहू, फ़ेसबुक, या कोई और। यही नहीं इसमें एक ही बार में अनेक ऐकाउंट से चैट तथा बात की जा सकती है। इसका एक और आकर्षण यह है कि यह विंडोज़ के साथ-साथ अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे मैक ओ एस, लिनक्स, बी एस डी, इत्यादि पर भी उपलब्ध है।
     
  • गूगल प्लस (Google+) फ़ेसबुक की तरह का एक सामाजिक जालस्थल है जिसे गूगल ने बनाया है। इसका प्रमुख आकर्षण यह है कि आपको आवश्यक रूप से अपने परिचितों को अलग-अलग "श्रेणियों" (Circles) में बाँटना होता है जो कि बड़ी आसानी से हो जाता है। हर श्रेणी में अलग जानकारी डाली (पोस्ट की) जा सकती है जो बाकी सभी श्रेणियों से छुपी रहती है।
     
  • कूटशब्द में अंकों व चिह्नों का प्रयोग
    करने को अक्सर कहा जाता है लेकिन आजकल के हैकरों की उन्नत तकनीक और तेज़ कम्पयूटरों को आगे यह तभी उपयोगी है जब इन्हें मूल कूटशब्द की लम्बाई बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाए। इनकी जगह या इनके साथ कूटशब्द को सुरक्षित बनाने के लिए उसका लम्बा होना अधिक आवश्यक है। एक सरल लेकिन १५-२० अक्षर लम्बा कूटशब्द एक अंकों व चिन्हों वाले ८-१० अक्षर लम्बे कूटशब्द की तुलना में कई गुना अधिक सुरक्षित है।

     
  • अलग-अलग जालस्थलों के लिये कभी भी एक ही कूटशब्द (पासवर्ड) का प्रयोग नहीं करना चाहिये क्योंकि अगर किसी भी कारणवश किसी एक जालस्थल का भी कूटशब्द हैक हो गया तो आपके अन्य जालस्थलों के कूटशब्द भी जाने जा सकते हैं। विशेष रूप से बैंक जालस्थलों के कूटशब्द बिलकुल अलग रखने चाहिये। कूटशब्दों के बारे में हम आगे भी बताते रहेंगे। 
  • विज्ञापन रहित वेब यात्रा के लियेAdblockPlus - मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स के लिये अत्यंत लाभदायक एक्सटेंशन है जो जालस्थलों से विज्ञापन हटा देता है। इससे जालस्थल काफ़ी साफ़-सुथरे दिखते हैं और बैंडविड्थ की भी बचत होती है। यह गूगल क्रोम के लिये भी उपलब्ध है।
     
  • चीज़े कैसे काम करती हैं- इस बारे में जानकारी के लिये- Howstuffworks.com- एक उपयोगी जालस्थल है। इस जालस्थल पर चित्रों और चलचित्रों की सहायता से जानकारी को बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
     
  • जालस्थल पर मानचित्र सेवा के लिये- Maps.google.com उपयोगी है। खोज के लिए किसी जगह का नाम देने पर वहाँ का मानचित्र उपलब्ध हो जाता है जो एक देश जितने बड़े से लेकर कर एक मुहल्ले जितनी छोटी जगह के हो सकते हैं। यहाँ पर मानचित्र के साथ उपग्रह द्वारा लिए गए चित्र भी हैं। इस जालस्थल की एक और उपयोगिता यह है कि इस पर एक जगह से दूसरी जगह जाने के दिशा निर्देश भी मिल जाते हैं।
     
  • विकी क्या हैं?
    ऐसे जालस्थल जिनके पन्नों में किसी भी तरह का बदलाव ब्राऊज़र में ही किया जा सकता है उन्हें विकी कहते हैं। कुछ प्रमुख विकी साईट्स हैं - विकीपीडिया, कविताकोश, भारतकोश।

  • यदि एनिमेशन वाले विज्ञापन रोकना चाहें तो- 
    फ्लैश ब्लॉक एक ऐसा ब्राऊज़र एक्सटेंशन है जो सभी फ्लैश सामग्री को रोक देता है। हालांकि अगर हम चाहें तो चुने हुए जालस्थलों पर फ्लैश चलाने की अनुमति भी दे सकते हैं।

  • सैकड़ों जाल-अनुप्रयोगों का भंडारगूगल के ही जालपृष्ठ पर आई-गूगल (iGoogle) के नाम से सैकड़ों जाल-अनुप्रयोग उपलब्ध हैं। इनमें गूगल की सभी सेवाओं के साथ समाचार, मौसम, खेल, ज्योतिष आदि सभी कुछ अपनी रुचि के अनुसार जोड़ा जा सकता है। जालपृष्ठ का रंग-रूप भी इच्छानुसार बदला जा सकता है। इसका लिंक गूगल के मुखपृष्ठ (http://www.google.com) पर होता है पर अगर यह किसी कारणवश नहीं दिख रहा तो जालपृष्ठ के ऊपरी दायें कोने पर "Sign in" के बगल में पहिये पर क्लिक करें और विकल्पों में से iGoogle चुन लें। iGoogle से वापस साधारण गूगल पर जाना चाहें तो इसी पहिये पर क्लिक कर के "Google Classic" का विकल्प चुन सकते हैं।
  • डीफ्रैगमैंट करने का सॉफ़्टवेयर वैसे तो विन्डोज़ में पहले से ही होता है परन्तु एक तो ये पीछे हो रही कार्यवाही को दर्शाता नहीं है और दूसरे यह बहुत अच्छा काम भी नहीं करता है। इसकी जगह काफी मुफ़्त सॉफ़्टवेयर उपलब्ध हैं जिनमें से हमारे कुछ पसंदीदा निम्नलिखित हैं-
    १. माय डीफ्रैग ( http://www.mydefrag.com)- इसकी विशेषता यह है कि यह फ़ाईलों को पहचान कर उनके बढ़ने के लिए जगह बनाकर रखता है जिसके कारण फ़ाईलें दुबारा कम बिखरती हैं। इसका मुक्त होना भी एक आकर्षण है।
    २. डीफ्रैगलर ( http://www.piriform.com/defraggler)- यह इस्तेमाल करने में आसान है और अपना काम काफ़ी तेज़ी से करता है। बहुत बड़ी (कई GB की) फ़ाईलों में इसे दिक्कत हो सकती है।
     
  • हार्ड डिस्क को डीफ्रैगमैंट करने की आवश्यकता-
    काफी समय तक काम करते रहने पर हार्ड डिस्क पर लिखी हुई फाईलें बिखर जाती है और कई टुकड़ों में बँट भी जाती हैं। इस कारण कम्पयूटर की गति धीमी हो जाती है। इससे बचने के लिए कम से कम महीने में एक बार हार्ड डिस्क को डीफ्रैगमैंट अवश्य करना चाहिए। डीफ्रैगमैंट करने के विभिन्न सॉफ़्टवेयरों की जानकारी अगले सप्ताह देंगे।



PC की speed बढ़ाने के सरल नुस्खे


PC की speed बढ़ाने के सरल नुस्खे

क्या आपका कंप्यूटर कछुए की चाल चलता है? यूएई से अल्पना जी ने कंप्यूटर की रफ्तार बढ़ाने की जानकारी चाही है। वैसे तो इसके काफी तरीके हैं, लेकिन मैं यहां बात उन साधारण तरीकों की ही कर रहा हूं, जिन्हें अपनाने में न तो ज्यादा तकनीकी कुशलता चाहिए और न ही इन्हें अपनाने से कंप्यूटर पर किसी तरह का साइड इफेक्ट होने का खतरा है। ज्यादातर कंप्यूटर्स में माइक्रोसॉफ्ट का ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल होता है, इसलिए यहां रफ्तार बढ़ाने के उन तरीकों को पेश किया जा रहा है, जो माइक्रोसॉफ्ट द्वारा सुझाए गए हैं- 

1. डिस्क स्पेस को फ्री कीजिए

डिस्क क्लीनअप टूल्स का इस्तेमाल कर आप अपने कंप्यूटर के प्रदर्शन को सुधार सकते हैं। इसका तरीका इस तरह है-

Start पर क्लिक कीजिए। उसके बाद All Programs>> Accessories>> System Tools>> Disk Cleanup में जाइए। इसके बाद उन डायरेक्ट्रीज को चुनिए, जिन्हें आपको क्लीन करना है।



- इसके बाद Disk Cleanup for डायलॉग बॉक्स में Files to delete लिस्ट को देखिए।



- यहां से वे फाइल चुन लीजिए, जिनकी आपको जरूरत नहीं। फाइल्स की समझ नहीं होने पर केवल टेम्परेरी फाइल्स और रिसाइकल बिन को चुन लीजिए। वैसे ज्यादातर यहां वे ही फाइल्स दिखाई देती हैं, जो महत्वपूर्ण नहीं होतीं।

OK पर क्लिक करते ही डिस्क की सफाई शुरू हो जाएगी और इसके बाद आपके कंप्यूटर का प्रदर्शन थोड़ा सुधर जाएगा।

2. Data access की रफ्तार बढ़ाइए

कई बार डिस्क फ्रेगमेंटेशन आपके कंप्यूटर की रफ्तार को धीमा कर देता है। तो इसे ठीक करने के लिए डिस्क डीफ्रेगमेंटर को रन कीजिए।

Start पर क्लिक कीजिए। उसके बाद All Programs >> Accessories>> System Tools>> Disk Defragmenter में जाइए।



- डिस्क डीफ्रेगमेंटर को रन करने के लिए Analyze पर क्लिक कीजिए। इसके बाद डिस्क चुन लीजिए जिन्हें आप डीफ्रेगमेंट करना चाहते हैं।

- यहां आपको सूचना मिलेगी कि आपको डिस्क को डीफ्रेगमेंट करने की जरूरत है या नहीं। अगर जरूरत हो तो इसे डीफ्रेगमेंट कर दीजिए। इससे आपके कंप्यूटर की रफ्तार बढ़ जाएगी।

3. Disk errors को ढूंढ़ कर उन्हें दूर कीजिए।

डिस्क की त्रुटियां भी आपके कंप्यूटर की रफ्तार को सुस्त बनाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। जानते हैं इन्हें ढूंढ़कर दूर करने का तरीका-

- खुली हुई सभी फाइल्स बंद कर दीजिए।

Start पर क्लिक कीजिए और उसके बाद My Computer पर।

My Computer में आप जिस डिस्क से बैड सेक्टर दूर करना चाहते हैं, उस पर राइट क्लिक कीजिए और Properties में जाइए।

Properties डायलॉग बॉक्स में Tools टैब पर क्लिक कीजिए।

Check Now बटन पर क्लिक कीजिए।

- यहां Check disk डायलॉग बॉक्स खुलेगा। इसमें Scan for and attempt recovery of bad sectors सलेक्ट कीजिए और Start पर क्लिक कर दीजिए।




अगर कोई बैड सेक्टर मिलता है तो उसे fix कर दीजिए

Wednesday, September 5, 2012

MS WORD SHORTKUT KEYS

Shortcut KeysDescription
Ctrl + 0Adds or removes 6pts of spacing before a paragraph.
Ctrl + ASelect all contents of the page.
Ctrl + BBold highlighted selection.
Ctrl + CCopy selected text.
Ctrl + EAligns the line or selected text to the center of the screen.
Ctrl + FOpen find box.
Ctrl + IItalic highlighted selection.
Ctrl + JAligns the selected text or line to justify the screen.
Ctrl + KInsert link.
Ctrl + LAligns the line or selected text to the left of the screen.
Ctrl + MIndent the paragraph.
Ctrl + POpen the print window.
Ctrl + RAligns the line or selected text to the right of the screen.
Ctrl + TCreate a hanging indent.
Ctrl + UUnderline highlighted selection.
Ctrl + VPaste.
Ctrl + XCut selected text.
Ctrl + YRedo the last action performed.
Ctrl + ZUndo last action.